फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The body of a teenager who drowned in the river was found after 24 hours

Banda News: नदी में डूबी किशोरी का शव 24 घंटे बाद मिला

Wed, 02 Oct 2024 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenager who drowned in the river was found after 24 hours
पैलानी। नदी में डूबी किशोरी का शव प्रयागराज से आई एसडीआरएफ की टीम ने खोज लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव निवासी नया डेरा क्योटरा गांव निवासी सपना (11) सोमवार को सुबह सहेलियों के साथ नदी किनारे मवेशी चराने गई थी। भैंस के नदी में जाने में उसे निकालने पर सपना नदी में गहराई में डूब गई थी।

स्थानीय गोताखोर व नाविकों ने उसकी दिन भर तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस ने प्रयागराज से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके चलते करीब 24 घंटे बाद मंगलवार की सुबह सपना के शव को नदी से बरामद किया गया है। सपना चार बहन और एक भाई में तीसरे नंबर की थी। घटना से मां पूनम व पिता साजन का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी इंचार्ज खप्टिहाकलां राजेश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed