फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The bike fell in the side of the truck, the young man died

ट्रक को साइड देने में बाइक खंती में गिरी, युवक की मौत

Wed, 08 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The bike fell in the side of the truck, the young man died
बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र के कनवारा गांव के नजदीक खंती में बाइक गिरने से चालक की मौत हो गई। पीछे बैठा मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

शहर मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर दरदा गांव निवासी शिव बरदानी (27) बाइक पर अपने मौसेरे भाई परशुराम (22) निवासी चांदपुर (फतेहपुर) के साथ मंगलवार की रात शहर से गांव लौट रहा था। कनवारा गांव के पास ट्रक को साइड देने पर बाइक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे खंती में जा गिरी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने शिवबरदानी को मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज चल रहा है। पिता ने बताया कि शिवबरदानी एकलौता था। चचेरी बहन की शादी का सामान खरीदकर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed