फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The audience was enthralled with the presentation of Kahrai genre and Bhajans

Banda News: कहरई विधा और भजनों की प्रस्तुति कर बांधा समां

Sun, 23 Jun 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
The audience was enthralled with the presentation of Kahrai genre and Bhajans
बांदा। कला और साहित्य साधकों को समर्पित संस्था कलार्पण का तृतीय स्थापना दिवस नटराज संगीत महाविद्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने नृत्य, कहरई विधा और भजनों के जरिए लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाल कलाकारों में नगर मजिस्ट्रेट की पुत्री यति केला, महक व देवांश वाजपेयी ने भजन प्रस्तुत किए। जबकि लोक कलाकार कामता प्रसाद और उनकी टीम ने कहरई विधा का प्रस्तुतीकरण किया। वहीं देवांशी गुप्ता और साथी छात्राओं ने समूह नृत्य श्रीराम स्तुति शास्त्रीय पद्धति में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

साहित्य साधकों में राजेश तिवारी, नम्रता गुप्ता, रीता गुप्ता, डा. शिवप्रकाश ने कविता के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। डा. दीपक स्वर्णकार और सीपी गुप्ता ने कैरोके गायन प्रस्तुत किया। अतिथियों को कलार्पण स्मृति चिह्न भेंट किए गए। मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि कलार्पण जैसी संस्थाओं के द्वारा लोक कलाकारों, नवोदित प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का मंच मिलता है, यह बहुत सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन की जिम्मेदारी दीनदयाल सोनी ने निभाई। इस मौके पर आनंद किशोर लाल, योगेश सिन्हा, नरेंद्र सक्सेना, हरीनारायण मिश्र, उमा पटेल, कामिनी श्रीवास्तव, रामकेदार, शिवकुमार, दयानंद, गीता गुप्ता, प्रियंका रावत, मंजू, मनोज कुमार, संजय, रिया और अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed