{"_id":"678e9a642f534d81c90cbb47","slug":"the-agitation-will-continue-until-the-construction-starts-banda-news-c-212-1-bnd1006-120976-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जब तक निर्माण शुरू नहीं होगा तब तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जब तक निर्माण शुरू नहीं होगा तब तक जारी रहेगा आंदोलन
विज्ञापन
बैठक में मौजूद संघर्ष समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद
बदौसा। ब्लाक बनाओ संघर्ष समिति की बैठक में नवसृजित विकास खंड बदौसा का भवन निर्माण बदौसा में ही कराए जाने की मांग की गई। कहा गया कि जबतक निर्माण शुरू नहीं हो जाता, आंदोलन जारी रहेगा। चेतावनी दी कि धरना प्रदर्शन के साथ ही बदौसा बंद करने से भी परहेज नहीं किया जाएगा।
संघर्ष समिति के संयोजक संतोष कुशवाहा ने कहा कि नवसृजित विकास खंड बदौसा का भवन बदौसा में ही बनाया जाए। महामंत्री भाजपा धर्मेंद्र सिंह खटीक अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने कहा कि जब तक बदौसा में ब्लॉक भवन का निर्माण शुरू नहीं हो जाता, तब तक हमें सक्रिय रूप से आंदोलन करना होगा।
आंदोलन की रूपरेख में बदौसा ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सारी कार्यवाही करने, प्रस्तावित बदौसा ब्लॉक के 42 गांवों का समर्थन के लिए यात्रा निकालकर जन समर्थन जुटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने और धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। सुनील उपाध्याय हड़हामाफी, विनीत रावत भुसासी, इरफान अली, रामजस निषाद दुबरिया, विनोद गांधी प्रधान, दयानंद गुप्ता, पारस गुप्ता, बरछा (ब), शिवप्रसाद, रोहित कुमार, शैलेन्द्र कुशवाहा, विक्की गुप्ता बदौसा, अवधेश शिवहरे महुटा, राजकुमार पौहार , भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद आदि ने आंदोलन का समर्थन किया।