{"_id":"5fa589798ebc3eefbc77f5fb","slug":"the-administration-demolished-the-sand-mafia-bridge-banda-news-knp592858581","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू माफिया के पुल को प्रशासन ने ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू माफिया के पुल को प्रशासन ने ढहाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी (बांदा)। बालू खनन के लिए रंज नदी को बांधकर बनाए गए अवैध पुल को प्रशासन ने देर शाम नदी घाट पहुंचकर ध्वस्त करा दिया। ग्रामीणों ने कहा स्थानीय पुलिस की शह पर माफिया अवैध खनन कर रहे हैं।
अमर उजाला ने 5 नवंबर को ‘रॉयल्टी न देने से खदानें बंद, नदियों में अवैध खनन’ हेडिंग से फोटो सहित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर में बताया गया था कि खनन माफिया ने नदी की जलधारा को बांधकर पुल बना लिया है। करीब 50 ट्रैक्टर बालू की ढुलाई कर नदी के ऊपर बालू डंप की जाती हैं। रात में मशीनों से बालू ट्रक में लोड की जाती है। खबर का असर यह हुआ कि डीएम कार्यालय से तहसील के अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल अवैध पुल को नष्ट कराने का निर्देश दिया गया। राजस्व निरीक्षक नस्सू खां, लेखपाल राजेंद्र द्विवेदी, कोतवाली की पुलिस फोर्स के साथ बरकोला कला और गोपरा गांव के मध्य रंज नदी में बनाए गए अवैध पुल को ध्वस्त करने के लिए जेसीबी लेकर देर शाम मौके पर पहुंचे।
पुल तोड़ते समय एक मशीन पानी में गिर गई। इस कारण दूसरी जेसीबी बुलाकर देर रात तक पुल को नष्ट कर नदी की जलधारा को बहाल किया गया। मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों से बातकर पुल बनाने वालों की जानकारी लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने दबी जुबान बताया कि कोतवाली पुलिस की शह पर यहां रात-दिन अवैध खनन किया जा रहा है लोगों ने यह भी बताया कि इसके अलावा पुकारी शाहबाजपुर रेहुची गांवों में भी बालू का अवैध खनन हो रहा है।