{"_id":"60b677538ebc3e14c3238a88","slug":"tezab-pene-se-youvti-ki-maut-banda-news-knp631680349","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा की जगह तेजाब पीने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा की जगह तेजाब पीने से युवती की मौत
विज्ञापन
बांदा। तेजाब पीने से मंगलवार को युवती की मौत हो गई। आरोप है कि दवा की जगह उसे तेजाब पिला दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका के चाचा ने थाने में दी तहरीर में पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज के लिए भतीजी को मार डालने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली।
सीमावर्ती चित्रकूट जनपद के बिहारा (शिवरामपुर) गांव निवासी रामसुफल ओझा ने अपनी भतीजी रोशनी (23) की शादी दो वर्ष पूर्व सात मार्च को पौहार (बदौसा, बांदा) गांव निवासी रोहित उर्फ अनुज के साथ की थी। कुछ दिनों से रोशनी बीमार थी। उसे खांसी आ रही थी। आरोप है कि 27 मई की रात 10 बजे दवा की जगह उसे तेजाब पिला दिया गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अतर्रा सीएचसी ले गए। रेफर किए जाने पर जानकीकुंड (चित्रकूट) अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालत में सुधार न होने पर सतना (एमपी) स्थित बिरला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां 30 मई को देर शाम उसकी मौत हो गई। वहीं पोस्टमार्टम हुआ। मृतका के चाचा रामसुफल ने बताया कि मृत्यु पूर्व बयान में रोशनी ने पति पर दवा की जगह तेजाब पिलाने का आरोप लगाया है। यह भी बताया था कि पति उसे बहुत परेशान करता था। बदौसा थाने में तहरीर दी है। इसमें पति समेत सास, ससुर, जेठ, जेठानी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। एसओ मोहम्मद अकरम ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।