फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tenure ends, new management committees will be formed by 30th

Banda News: कार्यकाल खत्म, 30 तक गठित होंगी नई प्रबंध समितियां

Wed, 27 Nov 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tenure ends, new management committees will be formed by 30th
बांदा। जनपद में संचालित परिषदीय विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में गठित प्रबंध समिति का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। खुली बैठकों में 30 नवंबर तक नई विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा। समिति में अब लेखपाल व एएनएम भी शामिल होंगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जनपद में संचालित 1725 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में प्रबंध समितियों का गठन किया जाता है। डीएम ने नई समितियों के गठन के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों के समन्वय से नोडल नामित किए हैं। नोडल बनाए गए बीडीओ और बीईओ को जल्द प्रक्रिया प्रांरभ करने को कहा है। बीएसए अव्यक्तराम तिवारी ने बताया कि 1733 विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया जाना है। समिति में कुल 15 सदस्य होंगे। इनमें 11 अभिभावक तथा चार पदेन सदस्य शामिल हैं। नई समिति में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, वार्ड सदस्य तथा क्षेत्र की एएनएम व लेखपाल भी शामिल किए जाएंगे। जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) आदर्श त्रिपाठी ने बताया कि समिति में 50 प्रतिशत महिला सदस्य होना अनिवार्य है। अभिभावकों में से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। इसमें भी एक महिला होगी। जबकि सचिव विद्यालय के प्रधानाध्यापक होंगे।
विज्ञापन


-गांवों की खुली बैठक में नोडल अधिकारी की देखरेख में समितियों का गठन किया जाएगा। इसके लिए 30 नवंबर तक की तिथि निर्धारित की गई है। शिकायत या गड़बड़ी मिलने पर समितियों का गठन निरस्त कर दिया जाएगा। -अव्यक्तराम तिवारी, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed