{"_id":"519318121c7fbdd67b479a3b3830a88c","slug":"ten-people-were-injured-in-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दस लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से टकराकर ट्रैक्टर पलट गया। उस पर सवार छह लोग घायल हो गए। अन्य सड़क हादसों में चार घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इसीलिए उनके सिर पर ज्यादा चोट लगी।
हमीरपुर जिले के चांदी भभई (सिसोलर) गांव निवासी उमाकांत उर्फ भूरा (18) पुत्र शिवमंगल अपने ममरे भाई सुधीर सिंह (22) पुत्र लल्लन और गोलू (18) पुत्र अमरनाथ निवासी उजरेहटा (मटौंध) के साथ बाइक पर अतर्रा से बांदा आ रहा था। डिंगवाही गांव के पास ट्रैक्टर से टकराकर तीनों घायल हो गए। उधर, ट्रैक्टर भी र्खाइं में पलट गया। ट्रैक्टर सवार अमरजीत (18) पुत्र कालीचरण निवासी कांशीराम कालोनी हरदौली, गुल्ली (50) पुत्र मन्नू निवासी गल्ला मंडी व चुन्नू (50) पुत्र रत्तू निवासी मवई बुजुर्ग घायल हो गए।
ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। सुधीर सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रिफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के काफरपुरवा (धुंधुई) गांव निवासी विमलेश (25) पुत्र रामफल अपनी मां सुशीला का इलाज कराने बाइक से खंडेहा (चित्रकूट) जाते समय रैपुरा गांव के पास मवेशी से टकरा गया।
विज्ञापन
मां-बेटे दोनों घायल हो गए। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधापुरवा गांव निवासी अमर सिंह (20) पुत्र रामआसरे रविवार को सुबह पैदल खेत जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। बाइक सवार राममिलन (26) पुत्र विश्वनाथ निवासी मनवारा (गौरिहार) भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
अजयगढ़ थाना क्षेत्र के अमरछी गांव निवासी रुख्सार (19) पत्नी मुनीद शनिवार को शाम मायके गोरेपुरवा से ससुराल जाते समय टेंपो से गिरकर घायल हो गई। हेलमेट लगाने के लिए बाइक सवारों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी वह अपनी जान जोखिम में डालकर हेलमेट नहीं लगा रहे हैं।