फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   temple,medical,covid 19,banda,city

बांदा में चार, चित्रकूट में दो की मौत

Thu, 29 Apr 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
temple,medical,covid 19,banda,city
बांदा/चित्रकूट। राजकीय मेडिकल कालेज बांदा में कोरोना संक्रमितों की जान जानें का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को चार और मरीजों की मृत्यु हो गई। अब मृतकों का आंकड़ा 104 पहुंच गया। उधर, जज समेत 274 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें 84 महिलाएं हैं। सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1813 पहुंच गई। बृहस्पतिवार को 71 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए। उधर, चित्रकूट में दो की मौत हो गई, जबकि 141 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को बांदा में चार कोरोना मरीजों शंकर नगर निवासी 65 वर्षीय व कालूकुआं निवासी 51 वर्षीय, गुरेह गांव निवासी 65 वर्षीय महिला और बबेरू निवासी 65 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने बताया कि 274 नए संक्रमित पाए गए। इनमें कालूकुआं, स्वराज कालोनी, आवास विकास, जिला अस्पताल छोटी बाजार, अलीगंज, बिजलीखेड़ा, शुकुलकुआं, पीली कोठी, खिन्नी नाका सहित शहरी क्षेत्र के मरीज शामिल हैं। जनपद में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 7907 पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में 524 आरटीपीसीआर, 18 ट्रूनॉट और 946 एंटीजेन टेस्ट हुए। जनपद में अब तक कुल 5 लाख 9 हजार 940 जांचें हो चुकीं।
विज्ञापन

उधर, चित्रकूट में बृहस्पतिवार को दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं, पहले से पॉजिटिव मरीजों में 95 स्वस्थ होकर घर चले गए। एक्टिव केस 1546 हैं। कामदगिरी प्राचीन मुखारबिंद मंदिर के पुजारी के परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। छह दिन पहले मुख्य पुजारी की मौत हो चुकी है। प्रभारी सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि 1931 मरीजों की कोविड जांच हुई, इसमें 141 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब मृतकों की संख्या 40 हो गई है। उधर, कोविड-19 की रोकथाम एवं उपचार के लिए जिले के कई स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग व फायर ब्रिगेड विभाग ने राजकीय संप्रेक्षण गृह, वृद्धावस्था आश्रम, रानीपुर मानिकपुर के संपूर्ण ग्राम, टंडन स्कूल पुरानी बाजार कर्वी, कुबेरगंज, मिशन रोड, भरतपुरी, वार्ड नंबर 15 आदि में सैनिटाइजेशन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
यूपी-एमपी बस सेवा बंद
खोही। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले से सटे मध्यप्रदेश के सतना चित्रकूट की ओर से यूपी की ओर आने वाली बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। यह पाबंदी पूरे एमपी क्षेत्र में है, जिससे यूपी की बसें भी मध्यप्रदेश की ओर नहीं जाएगी। सतना डीएम अजय कटसारिया ने बताया कि मप्र क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू सात मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। (संवाद)
इंसेट---
कोरोना से मौत पर दे एक करोड़ मुआवजा
चित्रकूट। आम आदमी पार्टी ने पंचायत चुनाव में मतदान ड्यूटी के दौरान कोरोना से मृत्यु होने पर सरकार से आश्रितों को सरकारी नौकरी के साथ ही एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला ने कहा कि चुनाव में ड्यूटी करने वाले 135 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों की मृत्यु हो गई है। आम आदमी पार्टी सरकार से मांग करती है कि शिक्षकों को कोरोना वॉरियर्स माना जाए। कोरोना वारियर्स मानकर शहीद का दर्जा दिया जाए। (संवाद)

इंसेट---
डीएम ने ऑक्सीजन लेवल किया चेक
चित्रकूट। डीएम ने ने कलक्ट्रेट में एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल एंड सेंटर, आपदा नियंत्रण कक्ष के साथ ही कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि शासन ने जो दिशा निर्देश दिए हैं, उसी के अनुसार कंट्रोल रूम संचालित कराया जाए। इसके साथ ही साथ गांव में स्थापित निगरानी समितियों से भी होम आइसोलेशन मरीजों एवं बाहर से आने वाले लोगों के बारे में जानकारी करें। कोविड-19 हेल्पडेस्क में जाकर ड्यूटी पर तैनात डीपीटीसी ज्ञानचंद शुक्ला से अपना तापमान, पल्स रेट एवं ऑक्सीजन लेवल भी चेक कराया और जरूरी निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed