फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Temple land sold by rigging

हेराफेरी कर बेच रहे मंदिर की जमीन

Thu, 14 Nov 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Temple land sold by rigging
कलक्ट्रेट ज्ञापन देने आए हिंदू युवा वाहिनी सदस्य व सभासद। - फोटो : BANDA
बांदा। मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायन मंदिर की जमीन में हेराफेरी करके भूमि को प्लाटों में बेचा जा रहा है। अभिलेखों में वरासत गलत दर्ज कराई है। श्रद्धालुओं और हिंदू युवा वाहिनी ने एसडीएम को अर्जी देकर तत्काल प्रभाव से जमीन की बिक्री और वहां हो रहे निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है। मंदिर की जमीन बचाने की मांग करने वालों में मुस्लिम वर्ग के लोग भी शामिल है। एसडीएम ने संवेदनशील मामले में सदर तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के अलीगंज निवासी और हिंदू युवा वाहिनी, नगर पालिका सभासद आदि ने संयुक्त हस्ताक्षरों से गुरुवार को एसडीएम सदर को दिए ज्ञापन में कहा कि भगवान लक्ष्मी नारायन विराजमान मंदिर 100 वर्ष पुराना है। इसमें हनुमान मंदिर, अखाड़ा और कुंआ आदि है। वे सब इसके सदस्य हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मंदिर की भूमि में हेराफेरी करके इसकी खरीद फरोख्त हो रही है। लेखपाल ने जमीन की नाप की है, लेकिन खतौनी में मंदिर का गाटा अलग दर्ज नहीं किया। अब इसे कुछ दबंग प्लाट बनाकर बेच रहे है और निर्माण हो रहा है। भूमि मालिक पर अभिलेखों में गलत वरासत दर्ज कराने का भी आरोप लगाया। कहा कि मंदिर की जमीन को लेकर एसडीएम न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। एसडीएम ने तहसीलदार बांदा को आवश्यक कारवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में मैथिलीशरण अवस्थी उर्फ रजोला महाराज (जिला संयोजक हिंदू युवा वाहिनी), संतशरण अवस्थी, सर्वेश, अनिल, शैलेंद्र त्रिपाठी, इश्त्यिाक, ओमप्रकाश, शिवकुमार कुशवाहा, रामबाबू सेन, मुकेश द्विवेदी, सरफराज अली, रफीक खां, ज्ञानेंद्र सिंह, उत्तम, शेखर सिंह, हिमांशु कुशवाहा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed