{"_id":"665b67865f94cfbe160da6b4","slug":"temperatures-dropped-by-two-degrees-humidity-made-people-miserable-banda-news-c-212-1-bnd1003-111282-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो डिग्री गिरा पारा, उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो डिग्री गिरा पारा, उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन
बांदा। जनपद में शनिवार को सुबह आसमान में छाए बादलों ने गर्मी से कुछ देर के लिए राहत दी। आठ बजे के बाद तेज धूप निकली और फिर पूरे दिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई, पर गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार व सोमवार को मौसम में परिवर्तन के कारण तापमान में कमी आने की संभावना है।
जनपद में प्रचंड गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है । शुक्रवार को 49 डिग्री जनपद का तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह चार बजे से आसमान में छाए बादल और ठंडी हवा ने भीषण गर्मी से झुलस रहे जनपद वासियों को बड़ी दी, लेकिन यह क्षणिक रही। आठ बजते-बजते सूर्यदेव फिर अपने पूरे रौ में आ गए और प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम में नमी बढ़ने से गर्मी चिपचिपी हो गई, इससे उमस ने लोगों को परेशान किया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 46.6 और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक रविवार को बादल छाए रहने और बूंदाबादी का पूर्वानुमान है।