फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager who came to aunt's village drowned in Yamuna

Banda News: मौसी के गांव आया किशोर यमुना में डूबा

Sun, 12 May 2024 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 12 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Teenager who came to aunt's village drowned in Yamuna
बांदा। मौसी के गांव आया किशोर यमुना नदी में डूब गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस और परिजन नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के समदपुर गांव निवासी निखिल सिंह उर्फ नवनीत (15) अपने छोटे भाई सागर (13) के साथ अपनी मौसी गुड़िया देवी के गांव तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा आया था।
विज्ञापन

यहां अपने हमउम्र मौसरे भाई अमित, सुमित व मामा गब्बर सिंह के साथ रविवार को सुबह यमुना नदी नहाने गया था। नहाने के दौरान निखिल, सागर व अमित तीनों डूबने लगे। सुमित ने देखा तो उसने अमित व सागर को डूबने से बचा लिया, लेकिन निखिल पानी की गहराई में चला गया। हादसे की सूचना पाकर पूर्व प्रधान विवेक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर तिंदवारी व बेंदा चौकी पुलिस नदी में किशोर की तलाश करा रही है। शाम करीब छह बजे उत्तर प्रदेश राज्य आपदा बल (यूपी एसडीआरएफ) द्वारा डूबे किशोर की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक किशोर नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed