Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager, swayed by her lover, makes off with jewelry worth 80 lakhs from home

Banda News: कारोबार सेट कर शादी करूंगा, प्रेमी के झांसे में आई किशोरी ने घर से उड़ाए 80 लाख के गहने

Sun, 15 Nov 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Teenager, swayed by her lover, makes off with jewelry worth 80 lakhs from home
फोटो-19-पुलिस गिरफ्तार पकड़ा गया आरोपी सत्येंद्र। स्रोत: पुलिस
बांदा। अतर्रा थाना क्षेत्र में 18 जुलाई और 13 नवंबर को हुई दो चोरियों का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन

खुलासे में यह सामने आया है कि अपना कारोबार सेट कर शादी का झांसा देने वाले चित्रकूट के युवक ने 17 साल की एक किशोरी को अपने परिवार में चोरी करने के लिए बहकाया था। जिसके बाद उसके प्रेमजाल में फंसी किशोरी ने अपने चाचा और बुआ के घर में दो बार चोरी की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच में पकड़ी गई। किशोरी ने 80 लाख के गहने चुराए थे।
दोनों वारदातों में करीब 550 ग्राम सोने और 800 ग्राम चांदी के जेवरात के साथ आठ हजार रुपये नकद चोरी हुए। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 534 ग्राम सोने और 800 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गई बुलेट और पल्सर बाइक भी मिली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार करीब एक साल पहले किशोरी की दोस्ती उससे चार साल बड़े चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के रसिन गांव निवासी सत्येंद्र उर्फ सत्यम उर्फ लकी से हुई थी। ये दोस्ती एक दोस्त के जरिए हुई थी। किशोरी काफी अच्छे घर की है, ऐसे में आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे शादी से पहले कारोबार शुरू करने के लिए रुपये की जरूरत बताई और फिर खुद के पास रुपये नहीं होने की बात कहकर किशोरी को बुआ और चाचा के घर में चोरी के लिए तैयार किया।
शुरुआत में किशोरी ने घर से कुछ जेवर निकालकर प्रेमी को दिए। परिवार बड़ा होने के कारण किसी को इसकी भनक नहीं लगी। कम जेवर मिलने पर आरोपी ने उसे दोबारा चोरी के लिए उकसाया। इसके बाद 18 जुलाई को किशोरी ने परिवार का लॉकर खोलकर उसमें रखे जेवर और नकदी निकालकर सत्येंद्र को दे दिए। इनकी कीमत 20 लाख रुपये से अधिक थी। इस मामले में परिजन ने चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।
उधर, इसके बाद भी आरोपी ने किशोरी पर परिवार में चोरी करने का दबाव बनाया। परिवार ने चोरी की आशंका में घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे। बावजूद इसके 13 नवंबर को किशोरी ने दूसरे लॉकर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी निकाल ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में किशोरी जेवरों का बैग लेकर बाहर जाती दिखाई दी। पूछताछ में उसने दोनों चोरियों की पूरी कहानी बता दी।
पुलिस ने सत्येंद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 534 ग्राम सोने और 800 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए। इनमें सोने के हार, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां, चूड़ियां, टॉप्स, झुमके और माथबेंदी शामिल हैं। चांदी की पायल, बिछिया और अन्य जेवर भी मिले हैं।
आरोपी ने चोरी के जेवर बेचकर दो नई बाइक बुलेट और पल्सर खरीदी थीं। पुलिस ने दोनों बाइकें, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और 2200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। किशोरी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया, जबकि आरोपी युवक को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
---
माता-पिता की हो चुकी मौत, दादी के साथ रहती थी किशोरी
पुलिस के अनुसार किशोरी के माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है। वह दादी के साथ रहती थी और दादी ही उसका पालन-पोषण कर रही थीं। परिवार संपन्न है और किशोरी को किसी चीज की कमी नहीं थी। वह पढ़ने में भी तेज है। पुलिस का कहना है कि युवक के प्रेमजाल और शादी के झांसे में आकर वह भ्रमित हो गई और वारदातों को अंजाम दिया।
---
चोरी का खुलासा होने से सदमे में परिवार, किशोरी की काउंसलिंग
दो बार घर में चोरी होने के बावजूद परिवार को किशोरी पर जेवरात गायब करने का अंदेशा नहीं था। सीसीटीवी फुटेज से किशोरी की भूमिका सामने आने पर पूरा परिवार सदमे में है। किशोरी भी खुलासे के बाद मानसिक रूप से परेशान है। एएसपी शिवराज ने बताया कि आरोपी ने किशोरी को बहलाकर चोरी कराई थी। वह काफी परेशान है। उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है। किशोरी इंटर की छात्रा है।
---
आरोपी के बदल गए थे दिन, पांच लाख की खरीदीं बाइकें
चोरी के जेवरात मिलने के बाद से आरोपी के दिन बदल गए थे। वह महंगे कपड़े और फोन का उपयोग करने लगा था। साथ ही एक नहीं बल्कि दो-दो महंगी बाइकें खरीदी थीं। इसमें करीब सवा दो लाख रुपये कीमत की पल्सर एनएस400 सीसी और करीब पौने तीन लाख रुपये की बुलेट बाइक शामिल है। दोनों बाइके भी पुलिस ने बरामद कर ली हैं। पल्सर बाइक दिवाली से पहले ही खरीदने की बात पूछताछ में सामने आई है। चोरी के जेवरात बेचकर ही इनका भुगतान किया गया था।
---


वर्जन
अतर्रा में एक ही परिवार में दो बार हुई चोरियों का खुलासा किया गया है। ये दोनों ही चोरियां घर की किशोरी ने प्रेमी के झांसे में आकर की थीं। सीसीटीवी फुटेज से साक्ष्य मिलने पर पूरा मामला सामने आ गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कब्जे से चोरी गए करीब 80 लाख रुपये के गहने और दो महंगी बाइकें भी बरामद की हैं। खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

-शिवराज, एएसपी बांदा।

फोटो-19-पुलिस गिरफ्तार पकड़ा गया आरोपी सत्येंद्र। स्रोत: पुलिस

फोटो-19-पुलिस गिरफ्तार पकड़ा गया आरोपी सत्येंद्र। स्रोत: पुलिस

फोटो-19-पुलिस गिरफ्तार पकड़ा गया आरोपी सत्येंद्र। स्रोत: पुलिस

फोटो-19-पुलिस गिरफ्तार पकड़ा गया आरोपी सत्येंद्र। स्रोत: पुलिस

फोटो-19-पुलिस गिरफ्तार पकड़ा गया आरोपी सत्येंद्र। स्रोत: पुलिस

फोटो-19-पुलिस गिरफ्तार पकड़ा गया आरोपी सत्येंद्र। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed