{"_id":"5fb94a4f8ebc3e9bb350c51e","slug":"teenager-murdered-after-rape-banda-news-knp595492230","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। बहन के घर आई किशोरी से बहनोई के भाई ने दुष्कर्म कर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। किशोरी की बड़ी बहन पहुंची तो आरोपी धमकाते हुए भाग गया। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
घटना अतर्रा ग्रामीण क्षेत्र के एक पुरवा की है। करीब डेढ़ माह पूर्व बहन का प्रसव होने पर उसकी मदद के लिए 17 वर्षीय किशोरी सतना (मध्य प्रदेश) के एक गांव से आई थी। शनिवार देर शाम किशोरी को उसके जीजा का अविवाहित छोटा भाई नन्हे जबरन घसीटकर बड़े भाई राजा के मकान में ले गया।
यहां कमरे में बंद कर दुष्कर्म के बाद सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के समय बड़ा भाई राजा, लल्लू तथा अन्य परिजन घर पर नहीं थे। आहट मिलने पर बड़ी बहन पहुंची तो नन्हे धमकाता हुआ भाग निकला। किशोरी को मृत देख बहन ने पति को फोन कर सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा और इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी। फिलहाल वह हाथ नहीं लगा। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दुष्कर्म आदि की स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपी की तलाश की जा रही है। देर शाम तक तहरीर नहीं मिली।