{"_id":"6568d205efb0e2bf78026cd7","slug":"teenager-dies-due-to-tractor-collision-banda-news-c-212-1-bnd1002-4871-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रैक्टर की टक्कर से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रैक्टर की टक्कर से किशोरी की मौत
Thu, 30 Nov 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बांदा। बहन को देखकर जीजा के साथ बाइक से जा रही किशोरी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के दुकानदारों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के नाहर पुरवा गांव निवासी नीतू (16) बुधवार को अपनी बड़ी बहन जुगनू को देखने बांदा आई थी। जुगनू बांदा के निजी अस्पताल में भर्ती थी। वह अपने जीजा सुजीत के साथ बाइक से वापस गांव जा रही थी।
बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन रोड पर बाइक अचानक पंचर हो गई। जिससे जीजा सुजीत पंचर बनवाने के लिए दुकान के पास बाइक को खड़ी करके रुक गया। उसके साथ नीतू भी वहीं खड़ी हो गई। तभी पीछे से आए ट्रैक्टर ने नीतू को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नीतू के ममेरे भाई शिव बहादुर ने बताया कि ट्रैक्टर चालक नशे में था।
नीतू के पिता राममूरत किसान हैं। वह नीतू 10 बहनों में छठवें नंबर की थी। पांच बहनों की शादी हो चुकी है। बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।