फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager dies due to collision with private bus

प्राइवेट बस की टक्कर से किशोरी की मौत

Wed, 19 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to collision with private bus
बबेरू। फुफेरे भाई के साथ बाइक से घर लौट रही किशोरी को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा भाई घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हेलमेट न लगाने से सिर और चेहरे पर ज्यादा चोट आई हैं। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के अकोना गांव निवासी जयपाल की 16 वर्षीय पुत्री मुन्नी अपने फुफेरे भाई पवन की शादी में शामिल होने खरौली गांव गई थी। शादी की सारी रस्में पूरी हो जाने पर एक सप्ताह बाद बुधवार को दोपहर पवन (22) के साथ बाइक पर वापस अपने घर जा रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खरौली व बेर्रांव के बीच दीनानाथ डिग्री कॉलेज के पास सामने से तेज रफ्तार आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। पीछे बैठी मुन्नी बाइक से उछलकर बस की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा फुफेरा भाई पवन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। चालक बस लेकर घटनास्थल से भाग निकला। कमासिन थाना पुलिस ने पकड़कर बस कब्जे में ले ली। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर लगभग आधे घंटे में जाम खत्म करा दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed