फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Water entered Kamasin after the bank of the Beera Minor canal breached.

Banda News: बीरा माइनर का पटरी कटने से कमासिन में घुसा पानी

Wed, 02 Sep 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Water entered Kamasin after the bank of the Beera Minor canal breached.
फोटो 32- कमासिन कस्बे में जलभराव के बीच से निकलता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन

- बीडीओ ने किया निरीक्षण, जलनिकासी के लिए बुलाई पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बरसात के कारण कमासिन कस्बा तालाब जैसा दिख रहा है। बुधवार को प्रमुख सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

कस्बे के पास बीरा माइनर की पटरी कटने से पानी अंदर आ रहा है। कमासिन-ओरन मार्ग और कमासिन-बांदा मार्ग सहित कई सड़कें जलमग्न हैं। जलभराव की सूचना पर खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी ने राजस्व टीम के साथ निरीक्षण किया। टीम में सहायक विकास अधिकारी धर्मपाल यादव और ग्राम पंचायत अधिकारी केपी सिंह भी थे।

जेसीबी बुलाकर पानी निकालने का काम शुरू किया गया है। बीडीओ ने बताया कि ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में भी जलभराव है। सतनयांव, पछौंहा, तिलौसा और सांडासनी में निगरानी जारी है। कच्चे मकानों में पानी भरने और गिरने का सर्वे भी कराया जा रहा है। पानी की निकासी के लिए बारी मुहल्ला और आंबेडकर नगर सहित अन्य स्थानों पर नालों की खुदाई हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed