{"_id":"60f46c508ebc3e6d2d2b02cd","slug":"teenager-dies-after-being-shot-in-stomach-banda-news-knp641029641","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट में गोली लगने से किशोरी की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट में गोली लगने से किशोरी की हुई मौत
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोरी की गोली लगने से रविवार की दोपहर मौत हो गई। परिजन घटना के बारे में कुछ भी स्पष्ट बताने से परहेज करते रहे। उधर, पुलिस का कहना है कि तमंचा रखते समय फायर होने से गोली उसके पेट में लग गई। गोली चीरकर बाहर निकल गई, लेकिन किशोरी की जान नहीं बच सकी। यह भी चर्चा रही कि किशोरी ने गोली को खुद मार ली।
घटना जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा की है। रविवार को दोपहर उदयवीर सिंह की पुत्री प्रियांशी (16) गोली लगने से घायल हो गई। फायर की आवाज सुनकर मां और अन्य परिजन रसोई घर पहुंचे तो प्रियांशी जमीन पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। निजी वाहन से उसे जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतका की मां ने बताया कि प्रियांशी खाना बना रही थी। तभी वहीं पर तमंचा रखते समय फायर हो गया।
गोली उसके दाएं पेट को चीरकर बाएं हिस्से से बाहर निकल गई। वहीं ताऊ कल्लू सिंह राठौर का कहना है कि भतीजी प्रियांशी ने गोली मार ली है। घटना की वजह नहीं बता सके। बताया गया कि देसी तमंचा 315 बोर का था। मृतका चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। पिता ट्रक चालक है और भोपाल में रहकर काम करता है। पुलिस का कहना है कि जख्मी हालत में प्रियांशी ने धोखे से गोली लगना बताया था। सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि तमंचा कहां से आया, परिजन इस बारे में नहीं बता पा रहे, लेकिन पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
तीन ने जहरीला पदार्थ खाया
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में किशोरी और किशोर समेत तीन लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में रुचि ने शनिवार की रात जहर खा लिया, वहीं मवई गांव में हेमंत ने जहरीला पदार्थ खा लिया। एक अन्य घटना में बबेरू में कल्लू ने किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई।