फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager commits suicide by hanging himself in his grandmother's house

Banda News: ननिहाल में किशोर ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 03 Jun 2024 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide by hanging himself in his grandmother's house
बांदा। ननिहाल गए किशोर ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। माैसेरी बहन ने उसे फंदे से लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के हजारी पुरवा निवासी अमन (17) बांदा में बंगालीपुरा मोहल्ले में अपनी मां कौशल्या के साथ किराए के मकान में रहता था। उसकी मां परचून की दुकान चलाती है। अमन के नाना गिरवां थाना क्षेत्र के घुरौंदा गांव निवासी बंगाली उर्फ पुन्ना ने बताया कि शनिवार को अमन उनके पास गांव आया था।
यहां वह उसके साथ ईंट भट्ठे में हाथ बंटाता रहा। इसके बाद वह घर चला गया। कुछ देर बाद अमन की मौसेरी बहन घर के अंदर पहुंची तो वह छत के छल्ले से रस्सी से फंदा लगाए लटक रहा था। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया वह नहीं बता सके। उन्होंने कहा कि अमन के पिता लालाराम कई साल पहले घर से लापता हो गए हैं। उनका आज तक कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

उनकी पुत्री कौशल्या अपने पुत्र अमन के साथ बांदा में रहती है। अमन अपने घर में इकलौता था। गिरवां इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि किशोर ने फंदा लगाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed