फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teenager commits suicide by hanging herself

Chitrakoot News: किशोरी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Tue, 08 Jul 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 08 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के देऊंधा के तिवारी पुरवा में सोमवार की रात एक किशोरी ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। सुबह दरवाजा न खुलने पर घटना की जानकारी हुई। परिजन फंदा लगाने का कोई कारण नहीं बता रहे हैं। किशोरी ने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन

देऊंधा के तिवारी पुरवा निवासी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि उसकी भतीजी समीक्षा देवी (17) और उसकी बहन रात में करीब एक बजे तक बिजली नहीं आने पर एक साथ घर के बाहर बैठी थी। बिजली आपूर्ति आते ही दोनों अलग-अलग कमरे में सोने चली गई। सुबह छह बजे तक समीक्षा ने दरवाजा नहीं खोला तो बुआ आवाज लगाती रही, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन

बुआ ने परिवारीजन को बुलाया और दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि समीक्षा फंदा से लटक रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी। उसके माता मंदाकिनी-पिता विद्यासागर घर में नहीं थे। दो भाई सौरभ व आशू हैं। पिता पुणे में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि किशोरी के फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिली है। परिजनों ने कोई कारण नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed