Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager being taken to Mumbai found in Jhansi

मुंबई ले जाई जा रही किशोरी झांसी में मिली

Fri, 18 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Teenager being taken to Mumbai found in Jhansi
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को गांव का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बांदा रेलवे स्टेशन में लाकर तुलसी एक्सप्रेस में सवार चार युवकों को सौंप दिया। भाई की सूचना पर जीआरपी ने कोच से किशोरी को पकड़ कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी किशोरी के परिजनों के मुताबिक, आठ दिन पहले किशोरी को गांव का युवक बहलाकर अपने साथ ले गया और रेलवे स्टेशन पर तुलसी एक्सप्रेस में सवार चार युवकों के सुपुर्द कर दिया। इस बात की भनक किशोरी के भाई को लग गई और उसने अपने दोस्तों संग अतर्रा रेलवे स्टेशन पहुंचा और यहां खोजबीन की। स्टेशन प्रबंधक से सीसीटीवी फुटेज दिखाने का अनुरोध किया, लेकिन पता नहीं लगा। इसी बीच एक मित्र ने तुलसी एक्सप्रेस में किशोरी के होने की सूचना दी।
विज्ञापन

भाई ने दोस्तों के साथ कार से पीछा करना शुरू कर दिया। भाई ने झांसी जीआरपी को सूचना दी और उनके व्हाट्सएप पर बहन का फोटो भेज दिया। बुधवार की देर रात ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी जवानों ने कोच से किशोरी को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया, लेकिन आरोपी चारों युवक भागने में सफल रहे। बाद में परिजन भी पहुंचे और किशोरी को जवानों ने सुपुर्द कर दिया। हालांकि, लोकलाज के चलते पुलिस में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता दो बहनों का नहीं लगा पता
बांदा। बिसंडा क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई दो बहनों को पुलिस अब तक नहीं खोज सकीं। परिजनों का कहना है कि 28 मई को दोनों बहनें घर से बाजार के लिए निकली थीं, तभी से लापता हैं। पुलिस भी अब तक उन्हें नहीं खोज सकी। गौरतलब है कि ट्रेन में मिली किशोरी भी इसी गांव की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed