{"_id":"5ec95ae48ebc3e908f6872a3","slug":"teenager-and-laborer-lost-his-life-by-hanging-banda-news-knp561685537","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी और मजदूर ने फांसी लगाकर गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी और मजदूर ने फांसी लगाकर गंवाई जान
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। 14 वर्षीय किशोरी और 30 वर्षीय मजदूर ने अलग-अलग घटनाओं में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मजदूर हैदराबाद में मजदूरी करता था। मार्च में घर आया था। उसके बाद लॉकडाउन घोषित हो जाने से घर पर ही था।
तिंदवारी में कबीर नगर निवासी महेश मिश्रा की पुत्री सपना ने शुक्रवार की देर रात घर में मां की साड़ी को छत के हुक में बांधकर गले में फंदा कसकर फांसी पर झूल गई। सुबह परिजनों शव लटकता देखा। घर के लोग आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे। थाना इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
दूसरी घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव की है। 30 वर्षीय अविवाहित भूपत वर्मा पुत्र रामकिशुन ने शनिवार को घर के अंदर आंगन में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। भाई राममूर्ति ने बताया कि वह और भूपत हैदराबाद में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
18 मार्च को दोनों घर आए थे। फिर लॉकडाउन लग जाने से दोनों वापस नहीं जा पाए। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पा रही। यह भी बताया गया कि भूपत शराब का आदी था। कुछ लोगों का कहना था कि शराब की लत को लेकर परिजनों द्वारा डांट देने से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली। चौकी प्रभारी संजीव कुमार यादव ने भी शराब का लती बताया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।