फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager accused of molestation arrested

किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Dec 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teenager accused of molestation arrested
गिरफ्तार आरोपी मेंहदी हसन। - फोटो : BANDA
ओरन। कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश और छेड़छाड़ के आरोपी को पांच दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी ने बिसंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 नवंबर को सुबह वह शौच के लिए खेत में अकेले गई थी। वहां घात लगाए चुन्नू पुत्र रमजानी ने उसे दबोच लिया और मुंह में पट्टी बांधकर लगभग 200 मीटर दूर उठा ले गया।
विज्ञापन

सीने में तमंचा अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। बलात्कार की कोशिश करते समय उसके मुंह से पट्टी खुल गई और उसने शोर मचा दिया। गांव के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने धारा 354ख, 506 आईपीसी, पाक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट घटना वाले दिन ही दर्ज कर ली थी। ओरन चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी मेहंदी हसन उर्फ चुन्नू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed