फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teachers beaten up in school, FIR registered against 10 people

Banda News: स्कूल में शिक्षकों की पिटाई की, 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 23 Dec 2025 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 23 Dec 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Teachers beaten up in school, FIR registered against 10 people
बांदा। अतर्रा कोतवाली के नगवारा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय बजरंगपुर में कुछ लोगों ने पठन-पाठन में बाधा डाली। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को कमरे में बंद कर शिक्षकों की पिटाई कर दी। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने सात नामजद व तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगवारा गांव के प्राथमिक विद्यालय बजरंगपुर में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात राजेंद्र कुमार वर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि 22 दिसंबर को वह सहायक अध्यापिका शिल्पा कुशवाहा के साथ विद्यालय परिसर में शिक्षण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान विद्यालय में चल रहे एकल कक्षा कक्ष के निर्माण कार्य को देखने बाहर आए तो गांव के योगेंद्र, विपिन, शिशुपाल, राजेंद्र, रश्मि, राखी, रामसखी सहित तीन अज्ञात लोग लाठी-डंडों के साथ मौके पर आए और निर्माण कार्य रुकवाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उन्होंने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उन्होंने कक्षा में जाकर दरवाजा बंद कर लिया और अपनी जान बचाई। इसके बाद दबंगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर प्रधानाचार्य, सहायक अध्यापिका व बच्चों को कमरे में कैद कर दिया और खिड़की से मिट्टी के ढेले फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सभी दबंग वहां से भाग निकले। कोतवाली पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने पर सात नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी ऋषि देव सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed