{"_id":"6022cb4d8ebc3e4a5d1542c8","slug":"teacher-student-principal-doctor-collage-banda-news-knp610895029","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ
विज्ञापन
अतर्रा। महाविद्यालय में मंगलवार को नवनिर्वाचित शिक्षक संघ कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि अच्छे लोगों को संगठित होकर काम करना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे डॉ. एके गोस्वामी ने कहा कि शिक्षक को सम्मान और धन दोनों मिलता है, इसलिए हमेशा विद्यार्थियों के लिए समर्पित भाव से काम करना चाहिए। कॉलेज की उपेक्षा व प्राध्यापकों की भर्ती न करने पर उच्च शिक्षा आयोग की आलोचना की।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने सभी अध्यापकों को अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, मंत्री डॉ. विवेक पांडेय, उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति जायसवाल, सह मंत्री डॉ. पंकजा शर्मा हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. दिनेशचंद्र गुप्ता, राजीव रत्न द्विवेदी, अखिलेश चौधरी, मिथिलेश कुमार पांडेय, डॉ. पीके विश्कर्मा आदि शामिल हैं। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अभिलाष श्रीवास्तव, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. एसपी पांडेय, डॉ. डीके द्विवेदी, डॉ. डीसी गुप्ता, डॉ. केके मिश्रा, डॉ. अजय आर्या, डॉ. डिंपल कुमार, डॉ. ब्रजनाथ पांडेय, डॉ. मैत्रयी सिंह, डॉ. गीता द्विवेदी, डॉ. बालेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
------------------
काजीपुर ने महुराई को 54 रन से हराया
बदौसा। निजामी जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पहले क्वार्टर फाइनल में काजीपुर ने महुराई गांव की टीम को 54 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए काजीपुर के बल्लेबाज गुलशाद ने 40 व तौफीक ने 24 रन बनाए। 7 विकेट के नुकसान पर काजीपुर टीम ने 145 रन बनाए। महुराई टीम के पप्पू ने दो विकेट लिए। महुराई टीम 10 ओवर में 91 रनों पर ऑल आउट हो गई। सुशील ने 28 व राजाबाबू व पप्पू ने 13-13 रन बनाए। आसिफ ने 3 विकेट लिए। प्रेम सिंह यादव (बब्लू), राजकुमार गुप्ता, शोएब खां, फहीम खां, मुकेश पटेल, फैसल आफताब आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
---------------------
तेरा-ब गांव में 23 वरासतों का सत्यापन
अतर्रा। राजस्व परिषद की ओर से वरासत दर्ज करने के लिए दो महीने चले विशेष अभियान का सत्यापन किया जा रहा है। एसडीएम जेपी यादव ने मंगलवार को तेरा ब गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की। यहां कुल 23 वरासतों का सत्यापन किया गया। ग्रामीणों को खतौनी पढ़कर सुनाई गई। सभी वरासतें निर्विवाद मिलीं। इस दौरान निवर्तमान प्रधान, कानूनगो रामचरन कुशवाहा, लेखपाल अनिल सहित ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)
------------------
फोटो परिचय-12-गल्ला मंडी समिति में आयोजित भंडारा में प्रसाद चखते श्रद्धालु।
रामायण पाठ समापन पर भंडारा
बांदा। दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ के समापन पर मंगलवार को गल्ला मंडी समिति में भंडारा हुआ। भजन संध्या में भक्ति गीत भी गूंजे। इस मौके पर अशोक गुप्ता राजू, संजय शुक्ला, कृष्ण प्रकाश गुप्ता बल्लू, अरुण गुप्ता, कुन्नी, प्रदीप सिंह भोगा, राकेश राजपूत, टिंकू गुप्ता, सुरेश साहू, दिनेश साहू, अशोक पिल्लू, दिलीप तिवारी, रामबाबू लखड़िया, अमित सेठ भोलू, विष्णु गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि मौजूद थे। (संवाद)
---------------------
फोटो परिचय-6-मूंगुस गांव में रामकथा सुनतीं महिला श्रद्धालु।
धर्म के आगे अधर्म नहीं टिक सकता
तिंदवारी। सिंहवाहिनी मंदिर, मूंगुस में चल रहे दुर्गा महोत्सव में रामकथा पाठ में पंडित राकेश मोहन मिश्र (चित्रकूट) ने कहा कि आधुनिक युग में आज का व्यक्ति ईश्वर की सत्ता को मानने से भले ही इंकार कर दे, लेकिन एक न एक दिन उसे ईश्वर की महत्ता को स्वीकार करना ही पड़ेगा। असुरों ने ईश्वर का अस्तित्व नकार दिया। स्वयं को भगवान घोषित किया। अधर्म के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो, लेकिन धर्म के मार्ग पर चलने वाले के आगे अधिक समय तक टिक नहीं सकता। आचार्य ने श्रीराम जन्म की कथा सुनाई। कथा सुनकर पंडाल में मौजूद महिलाएं नृत्य करने लगीं। इस मौके पर रमेश सिंह, पूर्व बुंदेलखंड केसरी कल्लू पहलवान, शिवप्रकाश, जसवंत, राहुल, सर्वेश, जय सिंह, द्वारिका, विजयराम पटेल, आलोक, अनिल आदि मौजूद थे। (संवाद)