फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tea seller commits suicide out of concern for wife's treatment

Banda News: पत्नी के इलाज की चिंता में चाय विक्रेता ने दी जान

Sun, 14 Jan 2024 02:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 14 Jan 2024 02:01 PM IST
विज्ञापन
Tea seller commits suicide out of concern for wife's treatment
बांदा। पत्नी के इलाज की चिंता और आर्थिक तंगी से परेशान चाय दुकानदार ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक दुकानदार की पत्नी की तबीयत भी काफी समय से खराब है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी रामलखन कुशवाहा (42) अपने घर में ही चाय की दुकान किए थे। शुक्रवार की रात उन्होंने केबल से पंखे के हुक में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह पत्नी व बच्चे सोकर उठे तो उसे बिस्तर में नहीं पाया। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटक रहे थे। छोटे भाई पप्पू सिंह ने बताया कि उनका एक मकान बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी का पुरवा में भी है। रामलखन अपनी पत्नी बच्चों के साथ कई साल से बांदा में मकान बनवाकर रह रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भाई की पत्नी को बच्चेदानी में समस्या थी, इसी से वह बीमार रहती हैं। उसका इलाज जिला महिला अस्पताल में चल रहा था। रामलखन खुद भी ब्लड प्रेशर व शुगर के मरीज थे। पत्नी के इलाज की चिंता में उसने फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलखन कुशवाहा के दो पुत्रियां व एक पुत्र है। वह भूमिहीन हैं। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर नहीं दी है। इसलिए शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed