{"_id":"57af5e4c4f1c1bc330ee45d9","slug":"tata-sumo-hit-passers-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों को टक्कर मारकर टाटा सूमो पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरों को टक्कर मारकर टाटा सूमो पलटी
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदौसा। अनियंत्रित टाटा सूमो राहगीरों को टक्कर मारकर पलट गई। इस हादसे में दो साइकिल सवार समेत सात राहगीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर यहां से फतेहगंज जा रही तेज रफ्तार टाटा सूमो बानगंगा पुल के नजदीक राहगीरों को टक्कर मारते हुए पलट गई। साइकिल सवार जहांगीर खां (20) पुत्र रसूल व रईस खां (25) पुत्र रहीम निवासी बगइचा पुरवा (दुबरिया) व पैदल राहगीर संपत (65) पत्नी गोरेलाल बरछा डड़िया (फतेहगंज), बिराज भाई (25) पुत्र मोतीलाल व भगवानदीन (55) पुत्र सूरजदीन निवासी कंदर (बरौंधा, सतना) और शिवमंगल (22) पुत्र रामकुमार व झंडू (65) पुत्र रामेश्वर निवासी रौली कल्याणपुर (चित्रकूट) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जीप पर सवार लोग भाग निकले। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसे शराब के नशे में धुत बताया गया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतर्रा पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन