{"_id":"65f0b42eb92e7c88ee0f8566","slug":"take-help-of-special-equipment-in-the-education-of-disabled-people-banda-news-c-212-1-bnd1004-108096-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: निवेश करने वाले 15 उद्यमियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: निवेश करने वाले 15 उद्यमियों को मिला सम्मान
विज्ञापन
बांदा।लखनऊ में मुख्यमंत्री के इंवेस्ट यूपी के नवीन कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। उद्योग बंधु की बैठक में एडीएम ने उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया। जीबीसी में इनवेस्ट करने वाले 15 उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव की उपस्थिति तथा जनपद के उद्यमियों के समक्ष प्रसारण किया गया। इसके बाद जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। एडीएम ने उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निराकरण करने के निर्देश दिए। लीड बैंक मैनेजर से उद्यमियों के लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने को कहा।
भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में जल आपूर्ति की समस्या का निदान कराने की बात कही। कपसा मार्ग के चौड़ीकरण व अन्य कार्यों के संबंध में निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्ट समिट में निवेश करने वाले 15 उद्यमियों को एडीएम राजेश कुमार व अमिताभ यादव ने सम्मानित किया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग गुरुदेव व व्यापारी उपस्थित रहे।