फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tagging team's hand is rare red head vulture

टैगिंग टीम के हाथ लगा दुर्लभ लाल सिर गिद्ध

Fri, 18 Dec 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tagging team's hand is rare red head vulture
Tagging team's hand is rare red head vulture - फोटो : BANDA
करतल। बुंदेलखंड के पन्ना टाइगर में चल रही गिद्धों की रेडियो टैगिंग टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। दुर्लभ प्रजाति का लाल सिर गिद्ध (रेड हेडेड वल्चर) हाथ लगा है। टीम ने इसे टैग लगाकर खुले आसमान में छोड़ दिया। पलक झपकते यह ऊंची उड़ान भरते हुए यह नजरों से ओझल हो गया।
विज्ञापन

देश में पहली बार हो रही गिद्धों की टैगिंग बुंदेलखंड से शुरू हुई है। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में भारतीय वन्य जीव निगम संस्थान, देहरादून के विशेषज्ञों की टीम पिछले सप्ताह से गिद्धों की रेडियो टैगिंग कर रही है। लगभग 25 गिद्धों को रेडियो टैग लगाया गया है।
विज्ञापन

इसकी विस्तृत खबर 8 दिसंबर को अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी। टीम को बांदा जनपद से जुड़ी मध्य प्रदेश की सीमा में गहरी घाटी के झालर घास मैदान में लाल सिर का गिद्ध हाथ लगा है। टीम ने इसे पिजड़े से पकड़ा। टैगिंग के बाद छोड़ दिया। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि टैगिंग से गिद्धों के रहवास, प्रवास, उनके रास्ते, रहन-सहन आदि के बारे में जानकारियां मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय उप महाद्वीप का है लाल सिर का गिद्ध
बांदा/करतल। लाल सिर वाला गिद्ध भारतीय उप महाद्वीप में पाया जाता है। इसके पंखों का फैलाव दो से ढाई मीटर और वजन साढ़े तीन किलो से सवा 6 किलो तक होता है। लंबाई 76 से 86 सेंटीमीटर होती है। इसे एशियाई राजा गिद्ध, भारतीय काला गिद्ध और पांडिचेरी गिद्ध भी कहते हैं।

इन गिद्धों की संख्या बहुत कम रह गई है। इंटरनेशनल यूनियन फार कनजर्वेशन आफ नेचर (आईयूसीएन) ने इसे विलुप्तप्राय पक्षी की श्रेणी में रख दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह पतझड़ जंगल, छोटी पहाड़ियों और नदी घाटियों में पाया जाता है।

Tagging team's hand is rare red head vulture

Tagging team's hand is rare red head vulture- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed