{"_id":"6a89e6603635a7e9330d04df","slug":"suspicion-of-poisoning-the-liquor-banda-news-c-212-1-sknp1006-151148-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शराब में जहर मिलाकर पिलाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शराब में जहर मिलाकर पिलाने की आशंका
Sat, 22 Aug 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
बांदा। खाद लेने के लिए घर से निकले युवक का शव सड़क पर मिलने के मामले में परिजन ने शराब में जहर मिलाकर पिलाने की आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने किसी से रंजिश नहीं बताई है।
कमासिन थाना क्षेत्र के ओझानगर लोहरा निवासी फूलचंद्र ने बताया कि उसका छोटा भाई लवकुश (27) खाद लेने के लिए घर से आधार कार्ड और पैसा लेकर निकला था। दोपहर करीब तीन बजे वह घर से करीब 600 मीटर दूरी पर पड़ा मिला था। परिजन उसे लेकर कमासिन सीएचसी पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
भाई ने आशंका जताई है कि लवकुश शराब पीने का आदी था, उसे किसी ने शराब में जहर पिलाया है। बताया कि शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। शरीर नीला पड़ा था। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। कमासिन थाना इंस्पेक्टर संतोष ओझा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।