फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Support price of thin paddy has not been announced

बांदा : पतले धान का समर्थन मूल्य नहीं हुआ घोषित

Wed, 21 Oct 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Support price of thin paddy has not been announced
बांदा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बांदा यूनिट ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर कहा है कि मंडल में धान की सरकारी खरीद पहली नवंबर से होगी। सरकार ने मोटे धान का समर्थन मूल्य 1868 रूपये तो घोषित कर दिया है लेकिन बासमती व परसन धान का समर्थन मूल्य निर्धारित नहीं किया।
विज्ञापन

ऐसे में किसान बाजार में माटी मोल धान बेचने को मजबूर हैं। भाकपा नेताओं ने कहा कि चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में इस वर्ष 58,466 हेक्टेअर में धान की रोपाई की गई है। इसमें 330 हेक्टेअर मेें बासमती, परसन, चिन्नावर आदि सुगन्धिक धान की रोपाई की गई है।
विज्ञापन

लेकिन उत्पादक किसानों की हालत यह है कि वह न तो घर के हैं, न घाट के। सरकार ने पतले धान का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया है। इसकी खरीद न होने से बाजार में भी मूल्य कम है। किसान बाजार में पतला धान माटी मोल बेचने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। किसानों का कहना है कि प्रति हेक्टेअर 12 हजार रुपये लागत आती है और उत्पादन महज 20 से 25 क्विंटल होता है। ज्ञापन देने वालों का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय कौंसिल सदस्य डा.रामचंद्र सरस ने किया। जिला सचिव श्याम सुंदर, अनूप कुमार पटेल, वकार अहमद, विद्यानंद शुक्ल, रामनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed