{"_id":"65fc8412e755bcc1a1034694","slug":"supervisors-missing-from-primary-and-junior-annual-examinations-banda-news-c-212-1-bnd1003-108431-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्राथमिक व जूनियर की वार्षिक परीक्षा से नदारद रहे पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्राथमिक व जूनियर की वार्षिक परीक्षा से नदारद रहे पर्यवेक्षक
विज्ञापन
बांदा। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा में महज औपचारिकता हो रही है। दूसरे दिन करीब डेढ़ लाख बच्चों ने परीक्षा दी। 50 हजार से ज्यादा बच्चे परीक्षा देने नहीं पहुंचे। वहीं परीक्षा में पारदर्शिता रखने के लिए पर्यवेक्षक लगाए गए हैं, पर अधिकांश पर्यवेक्षक परीक्षा में नहीं पहुंचे।
परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षा में गुरुवार को कक्षा एक से आठवीं तक के करीब डेढ़ लाख बच्चों ने परीक्षा दी। करीब 50 हजार परीक्षा में नहीं पहुंच सके।
परिषदीय वार्षिक परीक्षा में एक से आठवीं तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पास करना है। कक्षा पांच व आठवीं की परीक्षा बोर्ड की तरह कराई जा रही हैं। इन बच्चों की कापियां बीआरसी में जांची जाएंगी। बीएसए ने दूसरे विद्यालय के शिक्षक को बतौर पर्यवेक्षक परीक्षा में निगरानी के लिए लगाया है, लेकिन ज्यादातर पर्यवेक्षक विद्यालयों में नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि इसी समय डायट व बीआरसी में शिक्षकों का प्रशिक्षण भी चल रहा है। इन पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण में जाने का बहाना मिला है। फिलहाल गुरुवार को परिषदीय परीक्षा में ज्यादातर स्कूलों में सिर्फ औपचारिकता ही दिखी। कक्षा सात व आठ में हिंदी तथा कक्षा छह में विज्ञान, कक्षा तीन से पांचवीं तक में कला व संगीत का पेपर रहा। कक्षा एक व दो मौखिक परीक्षा कराई गईं। दो पालियों में परीक्षा हुईं। वहीं शिक्षकों ने बताया कि इस बार परीक्षा में शासन से उत्तर पुस्तिकाओं के लिए बजट नहीं मिला है। इसलिए शिक्षकों ने अपनी जेब से पैसे खर्च काॅपियां खरीदी हैं।
विज्ञापन
27 तक परीक्षा, 31 मिलेगा रिजल्ट
बांदा। परिषदीय परीक्षा 27 मार्च तक होनी हैं। 24 से 26 तक होली का अवकाश रहेगा। वहीं 27 को पेपर खत्म होंगे। शिक्षकों के पास रिजल्ट तैयार कराने और कापियां जांचने का सिर्फ दो दिन का मौका है। 30 मार्च को रविवार का अवकाश है। 31 मार्च को बच्चों को रिजल्ट कार्ड सौंपे जाएंगे।