फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Superintending archaeologist inspected the protected monument Jama Masjid.

Banda News: संरक्षित स्मारक जामा मस्जिद का अधीक्षण पुरातत्वविद ने निरीक्षण किया

Mon, 13 Oct 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 13 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Superintending archaeologist inspected the protected monument Jama Masjid.
संरक्षित स्मारक नवाबी जामा मस्जिद का निरीक्षण करते अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. प्रवीण सिंह। उन्हें - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम में कथा कहते स्वामी रामभद्राचार्य महाराज।
-अनुरक्षण कार्य शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

-केंद्रीय मंत्री के निर्देश के बाद आई तेज़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की संरक्षित इमारत नवाबी जामा मस्जिद का एएसआई, झांसी सर्किल के नवागंतुक अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. प्रवीण सिंह ने शनिवार की शाम टीम के साथ निरीक्षण किया। विभागीय अभियंता को निर्देश दिए कि जर्जर दीवारों सहित अन्य भागों का अनुरक्षण कार्य शीघ्र पूरा कराएं। संरक्षित क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया और बांदा- चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी पटेल ने अप्रैल माह में केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को अलग-अलग पत्र भेजकर संरक्षित स्मारक की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए अनुरक्षण कार्य कराए जाने का अनुरोध किया था। अमर उजाला ने भी संरक्षित स्मारक के बारे खबरें प्रकाशित की थीं।
विज्ञापन

केन्द्रीय मंत्री ने 28 जुलाई को सांसद श्री पुनिया को भेजे पत्र में बताया था कि जामा मस्जिद में संरचानात्मक मरम्मत एवं रख रखाव के कार्य इसी वित्त वर्ष में प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को दिए गए हैं। मंत्री के इन निर्देशों के बाद पुरातत्व विभाग, झांसी सर्किल ने कार्य शुरू कराते हुए एक मीनार की मरम्मत करा दी है। पिछले भाग की दीवारों पर प्लास्टर शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण पुरातत्वविद ने बताया कि संरक्षित इमारत की साधारण मरम्मत, रंग रोगन आदि वह प्राथमिकता से कराएंगे। मस्जिद की बाईं ओर की दीवार में पड़ी बड़ी दरार सहित अन्य बड़े अनुरक्षण कार्यों के लिए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। जामा मस्जिद मुतावल्ली डा. शेख सादी जमां ने मस्जिद और संरक्षित क्षेत्र के बारे में बताते हुए पुरातत्व विभाग से संबंधित कार्यों को पूरा शीघ्र कराने का अनुरोध किया। विभागीय सहायक अभियंता मनोज वर्मा, संरक्षण सहायक हर्षित गुप्ता सहित अन्य विभागीय कर्मी निरीक्षण में शामिल रहे। यहां के पूर्व अधीक्षण पुरातत्वविद ने चित्रकूट और महोबा के संरक्षित स्थलों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed