फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Submerged child dies in a rock

डूबे बालक की चट्टान में फंसकर मौत

Tue, 13 Oct 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Submerged child dies in a rock
अतर्रा/नरैनी। परिवार के साथ दर्शन के लिए सिद्धपीठ गुढ़ा के हनुमान मंदिर गए 10 वर्षीय बालक की बागै नदी में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

अतर्रा ग्रामीण के मजरा पुजारी सिंह का पुरवा का अमर सिंह अपने परिवार के साथ मंगलवार को सुबह 9 बजे गुढ़ा कला हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए बोलेरो से गए थे। मंदिर पहुंचने पर वह सभी नदी में नहाने लगे। इसी दौरान अमर सिंह के बड़े पुत्र अंशु सिंह (10) का पैर फिसल जाने से वह नदी की गहराई में समा गया और पत्थरों में फंस गया। ग्रामीणों ने तलाश कर उसे बाहर निकाला। पीएचसी में डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।

अंशु तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। नरैनी रोड के इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ता था। पिता मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। लॉकडाउन में वह घर आए थे। ग्रामीणों ने बताया कि बागै नदी की यह चट्टान खूनी चट्टान के नाम से जानी जाती है। अब तक कई मौतें हो चुकी हैं। समाजसेवी अंबरीष गर्ग, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मयंक द्विवेदी ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed