फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Subhash Chandrabose Kings beat Bhagat Singh by three wickets

Banda News: सुभाष चंद्रबोस किंग्स ने भगत सिंह को तीन विकेट से हराया

Tue, 12 Nov 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Subhash Chandrabose Kings beat Bhagat Singh by three wickets
बांदा। रायफल क्लब मैदान में चल रही क्रांतिवीर मेगा टी-10 प्रतियोगिता में मंगलवार को पहला मैच भगत सिंह इंकलाब व सुभाष चंद्रबोस किंग्स के बीच खेला गया। मोहित की धुआंधार बल्लेबाजी से सुभाषचंद्र बोस टीम तीन विकेट से जीत गई। महेंद्र को मैन आफ मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

भगत सिंह इंकलाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट पर 90 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में सुभाष चंद्रबोस किंग्स ने इस मैच को तीन विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन


सुभाष चंद्रबोस किंग्स के बल्लेबाज महेंद्र को मिला। दूसरा मैच खुदीराम बोस टाइगर्स व रामप्रसाद बिस्मिल सरफरोश के बीच खेल गया। रामप्रसाद बिस्मिल सरफरोश ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। खुदीराम बोस टाइगर्स ने निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन बनाए। रामप्रसाद बिस्मिल सरफरोश ने कांटे के मैच को आदर्श सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से 9.5 ओवर में छह विकेट से जीत लिया। इसमें मैन ऑफ द मैच आदर्श सिंह रहे। तीसरा मैच अहमदुल्लाह शाह रिबेलियंस तथा रोशन सिंह डेयर डेविल्स के बीच खेला गया। अहमदुल्लाह शाह रिबेलियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 10 ओवर में छह विकेट पर 121 रन बनाए। तरुण ने 18 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। रोशन सिंह डेयर डेविल्स के सलामी बल्लेबाज मोहित सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की बदौलत इस मैच को आखिरी ओवर में तीन विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मोहित सिंह रहे। उन्होंने 28 गेंद में 57 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंटेटर अबरार फारुकी,सीबी सिंह, दीपक श्रीवास्तव व धनंजय करवरिया रहे। अंपायरिंग रेहान खान व खुर्शीद खान, हिम्मत सिंह ने की। स्कोरर इशरत खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed