फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students wrote a letter in blood for the waiver of fees in banda

बांदा: फीस माफी के लिए छात्रों ने खून से लिखा पत्र

Wed, 27 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Students wrote a letter in blood for the waiver of fees in banda
फीस माफी के लिए खून से लिखा मांगपत्र देने कलक्ट्रेट आए छात्र। - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ाई गई फीस के विरोध का छात्र नेताओं ने नया तरीका अपनाया है। बुधवार को छात्र संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने फीस वृद्धि के विरोध और खून से पत्र लिखा। यह पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विश्वविद्यालय कुलपति को भेजा गया है।
विज्ञापन

छात्र संघर्ष समिति के अभय प्रताप सिंह प्रिंस और सत्यम सिन्हा लव ने कहा कि उन्होंने अपने रक्त से लिखे पत्र में फीस माफी की मांग की है। हाल ही में छात्रों ने इस मुद्दे पर अपने घरों में धरना दिया था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन पर कोई असर नहीं पड़ा। बढ़ी फीस माफ नहीं हुई। अब खून से पत्र भेजकर यह मांग की गई है।
विज्ञापन

इसके बाद भी अनसुनी की गई तो यह आंदोलन सड़कों पर नजर आएगा। छात्र नेताओं ने कहा कि पांच प्रमुख मांगों में बढ़ी फीस की वापसी, विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रावास में तीन माह की फीस माफी, उत्तर पुस्तिकाओं का शीघ्र मूल्यांकन कर नतीजा छात्रों के घर पहुंचाने और विश्वविद्यालयों के छात्रों की दो माह की फीस 50 फीसदी माफ किए जाने की मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय ने 50 से 70 फीसदी फीस बढ़ा दी है। लॉकडाउन के मौजूदा हालात में छात्रों और उनके अभिभावकों पर यह बड़ा बोझ है। उन्होंने कहा कि चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत और झांसी विधायक रवि शर्मा ने छात्रों की मांग का समर्थन किया है।

ज्ञापन देने वाले अन्य छात्रों में सुशील द्विवेदी, आनंद निषाद, प्रशांत गुप्ता, अनमोल यादव, रवि, अनमोल द्विवेदी, राहुल नामदेव, भूपेंद्र निषाद, शैलेंद्र वर्मा, उमेश चंदेल, नन्ना तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed