फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students showed power in rural sports

ग्रामीण खेलकूद में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Fri, 31 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students showed power in rural sports
बांदा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं में कई मुकाबले हुए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, भुजरख (तिंदवारी) में आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य सुखदेव प्रसाद ने किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड बालिका में मिथलेश (धौसड़) प्रथम, जयंती द्वितीय व लक्ष्मी (भुजरख) तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में वंदना प्रथम, मंजू द्वितीय (भुजरख), आंकाक्षा (धौसड़) तृतीय। 400 मीटर दौड़ में गजल (धौसड़) प्रथम, मंजू द्वितीय व वंदना तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड बालक में धर्मेंद्र (भुजरख) प्रथम, जैद द्वितीय व प्रमोद (धौसड़) तृतीय रहे।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में रवि कुमार (भुजरख) प्रथम, अमित (धौसड़) द्वितीय और अमरजीत (भुजरख) तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में अक्षय (भुजरख) प्रथम, जहीर खां द्वितीय व विष्णु (धौसड़) तृतीय रहे। डिसकस में विष्णु प्रथम, जैद द्वितीय और रवि को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक में जैद, विष्णु और मोहित क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इनके अलावा कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबाल के भी मुकाबले हुए। संचालन जितेंद्र सिंह उर्फ जेपी ने किया। निर्णायक आशीष सिंह, चंदन, सरोज प्रजापति, निधि, सुनीता वर्मा रहीं। प्रभारी बीडीओ रामकुमार वर्मा और टीचर्स सोसाइटी कापरेटिव डायरेक्टर जितेंद्र कुमार पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम प्रभारी रामबाबू वर्मा और संयोजक बृजेंद्र कुमार सहित, धर्मेंद्र सिंह व बुद्धविलास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed