फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students protest against increase in board fees

Banda News: बोर्ड फीस बढ़ाने के विरोध में छात्र-छात्राओं ने जताया विरोध

Sat, 23 Mar 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students protest against increase in board fees
अतर्रा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा बोर्ड फीस बढ़ाने के विरोध में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कुलसचिव को संबोधित ज्ञापन कॉलेज प्राचार्य को सौंपा और इसे वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के करीब आधा सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने शनिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलसचिव को संबोधित ज्ञापन कॉलेज प्राचार्य डॉ पी.पी. पुरवार को दिया। बताया कि वह सभी छात्र-छात्राएं ग्रामीण स्तर से जुड़े हुए हैं। कुछ दिनों पूर्व क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से उनके परिवारों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। जिससे उनके परिवारो में आर्थिक क्षति हुई है। गरीब छात्र-छात्राओ के घरों में अन्न न होने से खाने के लाले पड़े हुए हैं। ऐसे में कॉलेज द्वारा बोर्ड फीस को बढ़ाकर उन सभी पर अन्याय किया जा रहा है। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए बोर्ड फीस को न बढ़ाए जाने व पुरानी फीस को ही लागू किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने में छात्र अजय कुमार, हर्ष, शालिनी, शांति, अंजना, अंकित, राहुल, अभिषेक, नरेंद्र, सहित आधा सैकड़ा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ.पीपी. पुरवार ने कहा कि कुलसचिव झांसी को ज्ञापन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed