फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students got old money , workers Bicycles

छात्राओं को मिला कन्या धन, श्रमिकों को साइकिलें

Sun, 28 Feb 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Sun, 28 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Students got old money , workers Bicycles
बांदा। मजदूरों को साइकिल अनुदान और कन्या विद्या धन वितरण के लिए आयोजित सरकारी समारोह सपामय हो गया। सपा नेताओं ने साइकिलों और चेकों का वितरण किया। डीएम समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


रविवार को जेएन डिग्री कालेज में आयोजित समारोह में कन्या विद्या धन योजना के तहत 150 छात्राओं को 45 लाख रुपये के चेक बांटे गए। सभी को 30-30 हजार रुपये के चेक मिले।  पूरा समारोह सपामय रहा। सपा नेताओं ने छात्राओं को चेकों का वितरण करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सराहना करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री बनने की दुआएं दीं।
विज्ञापन


सपा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, विधायक विशंभर सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष निर्मला सिंह, सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने चेक बांटे। डीएम सुरेश कुमार, सीडीओ राम कुमार सिंह, एडीएम डीएस पांडेय, जेएन डिग्री कालेज प्राचार्य डा. एनएल शुक्ल, अपर एसपी आशुतोष शुक्ला, डीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने अपने संबोधन में बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा संचालित कन्या धन योजना छात्राओं के लिए बेहद महत्वाकांक्षी है। उन्होंने बताया कि जनपद में 578 छात्राओं को कन्या विद्या धन के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें 52 स्कूलों की 150 छात्राओं को पहले चरण में आज चेक दिए जा रहे हैं। शेष 428 छात्राओं को उनके खाते में ई-पेमेंट से धनराशि भेजी जा रही है। डीआईओएस ने सभी का आभार जताया। उधर, छात्रा अंतिमा द्विवेदी, प्रिया दीक्षित, गीता सिंह, शिवानी सिंह आदि ने भी सरकार को सराहा।

उधर, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित साइकिल अनुदान योजना के तहत जीआईसी ग्राउंड में 950 मजदूरों को साइकिलें बांटी गईं। यहां भी सपा नेताओं का वर्चस्व रहा। सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष ने सरकार के कसीदे पढ़े। उप श्रमायुक्त आरबी लाल ने श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही 14 योजनाओं की जानकारी दी। डीएम सुरेश कुमार ने सभी का आभार जताया।


सपा महासचिव राजेंद्र यादव सहित सपा नेताओं में निर्भय सिंह मोंटी, अनूप यादव, वृंदावन वैश्य, रुखसाना हाशमी, मदन गोपाल, सनी चौहान, ज्ञान यादव, रामबाबू यादव सहित श्रम प्रवर्तन अधिकारी सिद्धनाथ शर्मा (बांदा), अतुल कुमार श्रीवास्तव (हमीरपुर) और इमत्याज (महोबा) सहित नवीन साहू, श्रवण कुमार शुक्ल, शिव कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह और विनोद सिंह आदि कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed