{"_id":"571131894f1c1b97124a6c8c","slug":"students-found-debendranath-meet-to-honor-the-memory","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को मिला ‘देवेंद्रनाथ खरे स्मृति सम्मान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को मिला ‘देवेंद्रनाथ खरे स्मृति सम्मान’
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को ‘देवेंद्रनाथ खरे स्मृति सम्मान’ प्रदान करते भारतीय ज्ञानपीठ निदेशक लीलाधर मंडलोई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। साहित्यिक व सृजन धर्मी कलाओं में रुचि रखने वाली छात्राओं को ‘देवेंद्रनाथ खरे स्मृति सम्मान’ से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शांति खरे की पुस्तक ‘भारतीय पर्वों में आध्यात्मक ज्योति’ का विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन
यहां कंफर्टइन सभागार में बृहस्पतिवार को देर शाम पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस और भारतीय ज्ञान पीठ के निदेशक लीलाधर मंडलोई व वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना ने कविताएं पेश की। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की छात्रा वर्तिका वर्मा, लक्ष्मी पांडेय, आरती देवी, शालिनी द्विवेदी को देवेंद्रनाथ खरे स्मृति सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
अमिताभ खरे ने समकालीन जीवन के कई बुनियादी प्रसंगों पर चर्चा की। श्री मंडलोई ने देवेंद्र नाथ खरे की पत्नी शांति खरे की पुस्तक ‘भारतीय पर्वों में अध्यात्म ज्योति’ का विमोचन किया। शांति ने कहा कि अध्यात्म ईश्वर से जोड़ने का सर्वोत्तम माध्यम है। संचालन वरिष्ठ कवि नरेंद्र पुंडरीक ने किया।
विज्ञापन