{"_id":"5f3ac0188ebc3e6d011c08fe","slug":"students-deprived-of-online-studies-will-get-hard-copy-banda-news-knp577298794","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित छात्र-छात्राओं को मिलेगी हार्डकापी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित छात्र-छात्राओं को मिलेगी हार्डकापी
विज्ञापन
बांदा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे छात्र-छात्राओं के लिए वैकल्पिक रास्ता निकाला है। इन विद्यार्थियों को ऑनलाइन दी गई शिक्षा की हार्डकापी उपलब्ध कराई जाएगी। इसे पढ़कर वे हर हफ्ते और प्रत्येक माह लिखित परीक्षा दे सकेंगे।
उनके प्रश्नों के उत्तर स्कूलों में लगाए जा रहे ड्राप बॉक्स में संकलित किए जाएंगे। परिषद यह व्यवस्था अगले माह 15 सितंबर से लागू कर रहा है। चित्रकूटधाम मंडल में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
कोरोना संक्रमण के चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ऑनलाइन शिक्षा पर निर्भर हो गई है। चित्रकूटधाम मंडल में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की संख्या 80 हजार से अधिक है। इनमें करीब 10 हजार बच्चों के पास ऑनलाइन शिक्षा से संबंधित आवश्यक संसाधन स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि नहीं है।
विज्ञापन
इस कारण ये ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इन विद्यार्थियों के लिए नया रास्ता खोज निकाला है। परिषद के सचिव दिव्यांकी शुक्ल के जारी पत्र का हवाला देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने सभी राजकीय, वित्त पोषित व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जारी निर्देशों में कहा है कि ऑनलाइन शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों को संबंधित नोट्स की हार्डकापी उपलब्ध कराई जाए।
विद्यार्थियों के उत्तरों की कापियों को संकलित करने के लिए स्कूलों में ड्राप बॉक्स लगवाए जाएं। उन्होंने कहा है कि यह व्यवस्था 15 सितंबर से लागू की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
ऑनलाइन होंगे कार्यक्रम
कोरोना संक्रमण को देखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों जैसे हिंदी पखवारा, गांधी जयंती, स्वच्छता पखवारा, बाल दिवस आदि के आयोजन ऑनलाइन होंगे।
डीआईओएस ने जिले के सभी हाईस्कूल और इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों को भेजे निर्देशों में कहा है कि किसी भी कार्यक्रम में बच्चों को विद्यालय नहीं बुलाया जाएगा। शिक्षक और स्टाफ कर्मी मास्क लगाकर विद्यालय आएंगे और कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे।