{"_id":"602ea77e8ebc3ee9100fbd07","slug":"student-prize-food-banda-collage-banda-news-knp6126886151","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने तैयार किया टेंट और पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने तैयार किया टेंट और पुल
विज्ञापन
student,prize,food,banda,collage
- फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में निपुण जांच शिविर में बृहस्पतिवार को चौथे दिन छात्राओं ने ध्वज शिष्टाचार के बाद टेंट एवं पुल निर्माण सीखा। बिना बर्तन के भोजन तैयार किया। इस व्यंजन का स्वाद महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी चखा।
हस्तकला में रिचा रैकवार प्रथम, आंचल द्विवेदी द्वितीय और आफरीन तृतीय रहीं। पाक कला में जैसमीन टोली को पहला, गुलाब टोली को दूसरा और सूरजमुखी टोली को तीसरा स्थान मिला। निर्णायकों में डॉ. राजनारायण, डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. अंकिता तिवारी और ज्योति मिश्रा शामिल रहीं। प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता और रेंजर प्रभारी डॉ. जेबा खान ने नेतृत्व किया। वाणीभूषण द्विवेदी, स्मिता द्विवेदी सहित महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
उधर, महाविद्यालय के एनएसएस प्रथम, द्वितीय व तृतीय इकाइयों का 7 दिवसीय विशेष शिविर में दूसरे दिन स्वयंसेवी छात्राओं ने दरी मोहाल, बारी मोहाल, अहिरन मोहाल बस्तियों में जाकर लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया। दूसरे सत्र में कोरोना से बचाव उपाय पर गोष्ठी हुई। डॉ. शशिभूषण मिश्र तथा जयप्रकाश सिंह ने संबोधित किया। संचालन डॉ. सबीहा रहमानी द्वारा किया गया। तृतीय इकाई की डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. अंकिता तिवारी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
-------------------
जीआईसी का प्रवेश रजिस्टर कोर्ट में सीज
बांदा। पाक्सो एक्ट मामले में मटौंध जीआईसी का प्रवेश रजिस्टर अपर सत्र न्यायाधीश ने जब्त करते हुए सील कर इसे डीएम को भेज कर जांच के आदेश दिए हैं। पाक्सो एक्ट के मामले में तलब करने पर प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार रजिस्टर लेकर अदालत में उपस्थित हुए थे। रजिस्टर में गड़बड़ियां मिलने और साक्ष्य मिटाने की कोशिश पर न्यायाधीश ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उपरोक्त कार्रवाई की। डीआईओएस को भी इसकी सूचना भेजी गई है। डीएम को निर्देश दिया कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई करते हुए अदालत को अवगत कराएं। (संवाद)
--------------------
शस्त्र अधिनियम में लगाया जुर्माना
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र पुलिस द्वारा शस्त्र अधिनियम में जेल भेजे गए दो आरोपी अनिल कुमार व जयकरन को प्रथम अपर सीजेएम नदीम अनवर ने बृहस्पतिवार को एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा दी। जुर्माना न देने पर 10 दिन की कै द होगी। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी। दोनों आरोपी कई सालों से जेल में है। प्रकरण 1997 व 1999 के हैं। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया था। (संवाद)
-------------------
अधिवक्ता आज हड़ताल पर, भेजेंगे ज्ञापन
बांदा। महोबा में अधिवक्ता मुकेश पाठक द्वारा की गई आत्महत्या प्रकरण में यहां जिला अधिवक्ता संघ 19 फरवरी को डीएम के माध्यम से प्रदेश के गवर्नर और सीएम को ज्ञापन भेजेंगे। साथ ही अदालतों में काम नहीं करेंगे। महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी और संयुक्त सचिव प्रशासन नंद किशोर अवस्थी ने यह जानकारी दी। बताया कि बुंदेलखंड के सभी जिलों में अधिवक्ता संघ के हड़ताल पर रहने का आह्वान किया गया है। तहसील, बार संघों को भी अवगत कराया गया है। यह निर्णय संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।