फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Student leaders furious over FIR

एफआईआर होने पर भड़के छात्र नेता

Sat, 12 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Student leaders furious over FIR
पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन देने आए उत्तर प्रदेश स्टूडेंटस यूनियन के छात्र नेता। - फोटो : BANDA
बांदा। मतगणना की पूर्व संध्या पर मतगणना स्थल पर सपाइयों द्वारा ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए अधिकारियों के वाहन रोकने और उप निरीक्षक के सिर पर चोट आने पर पुलिस द्वारा दर्ज की गई सात लोगों के विरुद्ध एफआईआर को लेकर छात्र नेताओं और सपाइयों में रोष है। उनका कहना है कि उन्हें गलत फंसाया गया है। वह घटना में मौजूद थे ही नहीं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्टूडेंट यूनियन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को छात्रों ने पुलिस महानिरीक्षक को दिए ज्ञापन में कहा कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एलएलबी फाइनल के छात्र लव सिन्हा को पुलिस ने एफआईआर में नामजद कर दिया है। जबकि वह घटना के समय वहां था ही नहीं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज आदि बनाए गए वीडियो आदि देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

इसकी जांच कराई जाए। छात्र नेता का नाम एफआईआर से हटाया जाए। वरना छात्र न्याय के लिए अनशन करेंगे। उधर, लव सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी आईजी को दी अर्जी में कहा है कि पुलिस ने उसके पुत्र को पूरी तरह फर्जी ढंग से फंसाया है। छात्र का भविष्य खराब करने की कोशिश है। आईजी ने जांच कराकर न्याय का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एफआईआर में नामजद सपा पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू ने भी कहा कि वह घटना वाली शाम को ही मुख्यालय शहर छोड़ चुके थे। घटना के समय देर रात वह शहर से बाहर थे। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज से यह बात साफ जाहिर हो जाएगी। पुलिस ने उन्हें गलत और फर्जी ढंग से फंसाया है। उसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed