फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Student dies under suspicious circumstances, viscera preserved

Banda News: संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, विसरा सुरक्षित

Sat, 12 Jul 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Student dies under suspicious circumstances, viscera preserved
बांदा। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के किलेदार का पुरवा निवासी अर्निका (18) गुरुवार की शाम मोबाइल चला रही थी। मां मिथला ने डपटते हुए पढ़ाई करने के लिए कहा। इसके बाद मां गाय को चारा डालने चली गई। वापस आने पर देखा कि अर्निका जमीन पर अचेत पड़ी है।
विज्ञापन

पड़ोसियों की मदद से छात्रा को अस्पताल लेकर गई। वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई शिवा सिंह ने बताया कि अर्निका तीन बहनों में सबसे छोटी थी। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता संदीप सिंह की सात साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। घर में सिर्फ मां-बेटे और बेटी अर्निका रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed