{"_id":"667c7199a3226ea12e0e29c7","slug":"student-died-due-to-electric-current-of-ht-line-which-passed-through-railing-banda-news-c-212-1-bnd1006-112322-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रेलिंग में उतरे एचटी लाइन के करंट से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रेलिंग में उतरे एचटी लाइन के करंट से छात्र की मौत
विज्ञापन
बांदा। सर्वोदय नगर मोहल्ले में एलटी लाइन का तार मकान की सरिया से छू गया। इससे रेलिंग में करंट दौड़ गया। छत पर गए छात्र ने जैसे ही रेलिंग को छुआ, वह करंट से चिपक गया। इससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि एलटी लाइन का तार हटवाने के लिए कई बार अफसरों से गुहार लगाई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी कारण छात्र की जान चली गई।
सर्वोदय नगर निवासी स्व. ओमप्रकाश के मकान के ऊपर से एलटी लाइन गुजरी है। एलटी लाइन में कई जगह प्लास्टिक के पाइप डाले गए हैं। ओमप्रकाश के मकान से गुजरी लाइन सरिया को छू रही थी। पाइप लगा होने के बावजूद सरिया और छत की रेलिंग में करंट उतर आया। बुधवार की सुबह छोटा बेटा नौंवी का छात्र अनुज (16) छत पर पहुंचा। रेलिंग छूते ही करंट की चपेट में आ गया।
परिजनों ने देखा तो उसे तुरंत जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से मां संपत और परिजन बेहाल हो गए। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। चाचा मान सिंह ने बताया कि अनुज परिवार में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
इनसेट
आंधी से लटक गया था तार
चाचा मान सिंह ने बताया कि आंधी से तार लटकर सरिया से छू गया था। बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इसी के चलते हादसा हो गया।
पुलिस की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार
करंट से छात्र की मौत से परिजन और लोग आक्रोशित थे। पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार को दोपहर बाद घर पहुंचा तो भीड़ लग गई। लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश था। उपद्रव या जाम की मंशा भांपकर नगर कोतवाल पंकज कुमार सिंह फोर्स के साथ मृतक के घर पहुंचे। सिविल लाइन चौकी प्रभारी परवेज भी हमराहियों के साथ पहुंचे। नगर कोतवाल ने परिजनों और इलाकाई लोगों को समझाया। उपद्रव या जाम की आशंका के चलते कोतवाल ने पुलिस कर्मियों को शव यात्रा के साथ मुक्तिधाम हरदौली भेजा। पुलिस की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।