फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Strict stance on electricity issues in water supply schemes

Banda News: जल योजनाओं में बिजली की समस्या पर सख्ती

Wed, 30 Sep 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Strict stance on electricity issues in water supply schemes
बांदा। जल जीवन मिशन की योजनाओं में बिजली की समस्या से प्रभावित हो रही पेयजल आपूर्ति पर जिलाधिकारी अमित आसरी ने सख्ती दिखाई है।
विज्ञापन

बुधवार को महर्षि बामदेव सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में उन्होंने खटान और अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजनाओं की समीक्षा की।

डीएम ने विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के एसडीओ को निर्देश दिए कि पेयजल योजनाओं की बिजली आपूर्ति में समस्या होने पर तत्काल समाधान कराया जाए। लापरवाही बरतने वाले लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विभागीय अधिकारियों और इंजीनियरों के फोन नहीं उठाने की शिकायत मिलने पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए।
अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना के लिए अलग विद्युत फीडर का काम प्राथमिकता से कराने और इसे दो सप्ताह में पूरा करने को कहा। इससे बिजली की समस्या के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन

पुरानी पेयजल योजनाओं की सीलिंग से पहले जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। वहीं बांदा-बहराइच मार्ग से जुड़े कार्यों में जल निगम, विद्युत और वन विभाग के स्तर पर आ रही समस्याओं को आपसी समन्वय से तीन दिन में दूर करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जल निगम के सहायक अभियंता, जेई और कार्यदायी संस्थाओं के इंजीनियरों को योजनाओं के संचालन व रखरखाव की लगातार निगरानी और समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) एमएम वर्मा समेत जल निगम, जल संस्थान, विद्युत, लोक निर्माण, वन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी व अभियंता मौजूद रहे।
----
संचारी रोग नियंत्रण अभियान आज से
बांदा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 अक्तूबर तक और दस्तक अभियान 12 से 31 अक्तूबर तक चलेगा। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में 13 विभागों को कार्ययोजना के अनुसार जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने बाढ़ प्रभावित जसपुरा, तिंदवारी और बबेरू क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर लार्वा रोधी दवा का छिड़काव और जलभराव दूर कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। ग्राम्य विकास विभाग गांवों में और नगर निकायों में रोजाना सफाई, कूड़ा निस्तारण, नालियों की सफाई, फॉगिंग और लार्वा रोधी दवा का छिड़काव कराया जाएगा।

आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देंगी। अभियान की निगरानी के लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और मलेरिया-फाइलेरिया निरीक्षकों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बैठक में सीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह समेत स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, नगर विकास, पशुपालन, कृषि और जल संस्थान विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed