फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   STF commando massacre verdict on 30

एसटीएफ कमांडो हत्याकांड का फैसला 30 को

Fri, 24 Jun 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
STF commando massacre verdict on 30
बांदा। ठोकिया गिरोह के छह एसटीएफ जवानों और मुखबिर की सामूहिक हत्या के मामले में 15 साल बाद फैसले की घड़ी आ गई है। विशेष न्यायाधीश (डकैती) ने 30 जून की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

21 जुलाई 2007 को मानिकपुर के जंगल में दस्यु सरगना ददुआ को उसके 10 साथियों के साथ मुठभेड़ एसटीएफ ने मार दिया दिया था। इसके अगली रात फतेहगंज थाना क्षेत्र के जंगल से दूसरी मुठभेड़ में ठोकिया गिरोह के सदस्य को मारने के बाद लौटते समय बघोलन तिराहे पर ठोकिया गिरोह ने एसटीएफ कमांडो की कार में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। इसमें छह कमांडो और उनके साथ चल रहे मुखबिर की मौत हो गई थी। पांच कमांडो और एक अन्य मुखबिर घायल हो गया था। यह केस यहां विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) की अदालत में चल रहा है। लगभग 15 वर्षों से चल रही सुनवाई अब अंतिम पायदान में पहुंचकर फैसले के मुकाम पर आ गई है। शुक्रवार को सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश नूपुर ने इसका फैसला सुनाने के लिए 30 जून मुकर्रर की है।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अधिकांश आरोपी चित्रकूट जेल से अदालत लाए गए थे। दो-तीन आरोपी बीमारी की वजह से नहीं आते। एक आरोपी ज्ञान सिंह हमीरपुर जेल में है। उसे भी लाया गया था। वरिष्ठ अधिवक्ता रामस्वरूप सिंह ने लिखित और मौखिक बहस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed