{"_id":"63f1224fe410aea6930f18f9","slug":"stf-camped-ed-team-may-come-today-banda-news-c-12-1-86239-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: एसटीएफ ने डाला डेरा आज आ सकती ईडी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: एसटीएफ ने डाला डेरा आज आ सकती ईडी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस रिमांड पर चल रही विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत और उसके चालक नियाज से पूछताछ करने के लिए एसटीएफ ने भी जिले में डेरा डाला है। शनिवार को तीन टीमों ने तीन चरणों में सवाल किए। इसमें एक टीम वाराणसी जेल की भी शामिल है। रविवार को ईडी टीम के भी आने की संभावना जताई गई है।
दस फरवरी को चित्रकूट जिला जेल में नियमों का उल्लंघन करते हुए बंदी विधायक पति अब्बास से मिलने के दौरान पकड़ी गई पत्नी निखत की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। लखनऊ की अदालत से तीन दिन की पुलिस रिमांड मिलने के बाद दूसरे दिन जांच टीम के सवालों के सही जवाब दोनों ने नहीं दिए हैं। एसटीएफ टीम के तीन सदस्यों ने भी सवालों की लंबी फेहरिस्त लेकर दोनों से पूछताछ की।
वाराणसी से आई जांच टीम ने भी कई सवाल पूूछे। सूत्रों के अनुसार ज्यादातर गंभीर मामले के सवाल पर गोल मटोल जवाब देकर टरकाने का प्रयास किया गया। इस संबध में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि जितनी बडी साजिश जेल में यह आरोपी कर रहे थे, उस संबंध में सवालों का सही जवाब नहीं दे रहे हैं। हर बार टीम को टरकाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में देानों पूरा सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
चित्रकूट। दो दिन से चल रही जांच में सवालों के घेरे में निखत बानो को बुखार आ गया। हालांकि यह ज्यादा गंभीर मामला नहीं था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे दवा दी और दो घंटे बाद वह सामान्य हो गई है।
पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस लाइन में एक एंबुलेंस व दवाओं की किट 24 घंटे उपलब्ध रखी गई है। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि सभी नियमों का पालन रिमांड के दौरान किया जा रहा है। निखत व नियाज से जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है। उनके भोजन व स्वास्थ्य की पूरी व्यवस्था की गई है। नियमित समय पर भोजन पानी चाय आदि दिया जा रहा है।
जिस स्थान पर निखत व नियाज से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहां तीन बैरियर लगाकर चार चार पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा गेस्ट हाउस के चारों तरफ चार चार महिला व पुरूष सिपाही तैनात हैं। पहले इनकी डयूटी 8-8 घंटे की थी लेकिन महाशिवरात्रि व रामायण मेला कार्यक्रम को लेकर पुलिस व्यवस्था करने के कारण पुलिस लाइन में तैनात दरोगा व सिपाहियों की डयूटी अब 12-12 घंटे की कर दी गई है।
शहर के निखत बानो व उसके चालक के निवास स्थान से लेकर आने जाने वाले स्थानों की सीसीटीवी फुटेजों को पुलिस ने जांच के बाद सीज कर दिया है। इसे जांच के लिए विशेषज्ञों के पास भेजा जाएगा।