{"_id":"6ac3df096ffac26c020a6f2d","slug":"stepsister-shalini-said-my-life-is-in-danger-from-mahendrapal-banda-news-c-212-1-sknp1006-153040-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सौतेली बहन शालिनी बोली, मुझे महेंद्रपाल से जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सौतेली बहन शालिनी बोली, मुझे महेंद्रपाल से जान का खतरा
Mon, 05 Oct 2026 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देती शालिनी सिंह। वीडियोग्रेब
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या के मामले में आरोपी महेंद्र पाल वर्मा की मां कुसुमा देवी की मौत हो चुकी है।
अब तहरीर में अपना नाम शामिल किए जाने पर उसकी सौतेली बहन शालिनी सिंह ने वीडियो बयान जारी किया है। शालिनी सिंह ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया और पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि उन्हें महेंद्रपाल से जान का खतरा है।
शालिनी सिंह ने कहा कि उन पर आरोप लगाया गया है कि वह कुसुमा देवी को धमकाने गई थीं और रिवाल्वर निकालकर धमकाया था। अगर ऐसा हुआ है तो इसका साक्ष्य प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी मां और भाई के हत्यारोपी महेंद्र पाल वर्मा के कहने पर पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई न करे।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि दो बच्चों की हत्या के बाद महेंद्र पाल वर्मा अपनी मां की मौत की आड़ में उन्हें फंसाने का प्रयास कर रहा है। शालिनी सिंह ने अपने वीडियो बयान में अपने पिता पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा, मां और भाई की हत्या का भी जिक्र किया और महेंद्र पाल वर्मा से अपनी जान का खतरा बताया।
शालिनी सिंह ने शासन-प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने वीडियो बयान में महेंद्र पाल वर्मा पर कई अन्य आरोप भी लगाए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।