फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Statues immersed in canals and ponds

नहर और सरोवरों में विसर्जित हुईं प्रतिमाएं

Thu, 10 Oct 2019 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Statues immersed in canals and ponds
नरैनी में नहर में प्रतिमा विसर्जित करते श्रद्धालु। - फोटो : BANDA
फोटो 09 बीएनडीपी-16 : नरैनी में नहर में प्रतिमा विसर्जित करते श्रद्धालु।
विज्ञापन

फोटो 09 बीएनडीपी-18आर : बबेरू में विसर्जन के लिए ले जाई जा रही दुर्गा प्रतिमाएं। अमर उजाला
ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे दिन हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
नहर और सरोवरों में विसर्जित हुईं प्रतिमाएं
गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं में रहा जोश
अमर उजाला ब्यूरो
अतर्रा/बबेरू/नरैनी। ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा विसर्जन बुधवार को किया गया। मुख्यालय बांदा में मंगलवार को ही विसर्जन कर दिया गया था। नहर, तालाब आदि में विसर्जन देर रात तक चलता रहा।
अतर्रा में आधा दर्जन प्रतिमाएं गौराबाबा धाम में पूजन के बाद विसर्जन स्थल पहुंचीं। यहां से केन नहर में ले जाकर विसर्जन किया गया। एसडीएम सौरभ शुक्ला, क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह व राघवेंद्र प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर रावेंद्र तिवारी, ईओ रामसिंह, व्यापारी नेता व पंडाल आयोजक और कार्यकर्ता शामिल रहे। नहर के दोनों ओर बिजली व्यवस्था के साथ गोताखोर मुस्तैद रहे। युवकों ने जयकारों के साथ डांडियां नृत्य किया।
विज्ञापन

बबेरू में हवन पूजन और मढ़ीदाई में महाआरती के बाद नगर भ्रमण हुआ और 40 प्रतिमाएं घसिला तालाब में विसर्जित की गर्इं। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, दुर्गोत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि केशव प्रजापति, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, भाजपा नेता विजय विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। नरैनी में कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों की आधा सैकड़ा देवी प्रतिमाएं बागे नदी और केन नहर में विसर्जित की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणि वर्मा, क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार गुप्ता, कोतवाली प्रभारी दीपक कुमार पांडेय, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदौसा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा सहित आसपास के गांवों की देवी प्रतिमाओं का बुधवार को बागे नदी में विसर्जन हुआ। क्षेत्राधिकारी, अतर्रा समेत थानाध्यक्ष गिरींद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। ओरन प्रतिनिधि के मुताबिक तिलहर देवी मंदिर तालाब में पूजा अर्चना कर प्रतिमाएं विसर्जित की गई। चौकी प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। तिंदवारी प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों की डेढ़ सैकड़ा देवी प्रतिमाएं नगर भ्रमण के बाद उसरा नाला, गडऱा नाला व सरोवरों में विसर्जित की गईं। थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, एसएसआई रामदिनेश तिवारी, एसआई अजय दुबे, कमला प्रसाद मिश्रा, बलवीर सिंह समेत पुलिस बल तैनात रहा।

बबेरू में विसर्जन के लिए ले जाई जा रही प्रतिमा।

बबेरू में विसर्जन के लिए ले जाई जा रही प्रतिमा।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed